बड़ौत: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, दोघट थाने पर दी तहरीर
Baraut, Bagpat | May 16, 2025 दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। ससुराल में अकेली देख मौका पाकर जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला को ससुरालिया उसे मायके छोड़ गए। पुलिस में शिकायत करने पर परिजन को जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़िता ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दोघट बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।