बड़ौत: सिरसली में सांसद ने स्वर्गीय धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की, 2 आरोपियों ने गोली मारकर की थी हत्या
Baraut, Bagpat | May 16, 2025 बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान आज शुक्रवार को सिरसली गांव में पहुंचे, जहां सांसद ने स्वर्गीय धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर शोक संवेदना की व्यक्त। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से समाज ने एक नेकदिल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।