बड़ौत: नंगला कनवाड़ा निवासी आरोपी को पाकिस्तान समर्थित पोस्ट व पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, भारत माता की जय के लगाए नारे
Baraut, Bagpat | May 16, 2025 दोघट पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करने के नंगला कनवाड़ा निवासी आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी का पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हो रहा है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि गलती से पोस्ट डल गई थी, उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। हिंदुस्तान का खाते हैं, हिंदुस्तान ही जिंदाबाद रहेगा। हिरासत में युवक ने भारत माता के जयकारे लगाए।