टीकमगढ़: वारिश के पानी के जल भराव की शिकायत पर नपा सीएमओ ने विभिन्न वार्डो का किया निरीक्षण, कराई नालियों की सफाई#jansamasya
नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह ने आज नगर परिषद के 3 वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। सीएमओ ओमपाल सिंह ने वार्डों का भ्रमण किया और सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था की जांचकर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहां गंदगी देखी गई तो तत्काल सफाई को लेकर निर्देशित भी किया गया है।