टीकमगढ़: गृहस्ती चौराहे पर ई-रिक्शा से टकराने के कारण स्कूटी सवार वृद्ध हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
गृहस्ती चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध की राहगीर ने मदद की और जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में वृद्ध का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ई रिक्शा बैक हो रहा था और वृद्ध स्कूटी से जा रहा था। तभी स्कूटी रिक्शे से टकरा गई और वृद्ध घायल हो गया। सूचना परिजनों को दी गई है।