टीकमगढ़: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नजरबाग मैदान में प्रदर्शन
टीकमगढ़ जिले के साधु संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध जताया है। बुधवार को सनातन एकता मंच के बैनर तले नजरबाग मैदान में लोग एकत्रित हुए। साधु संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने सभी सनातनी लोगों को एकजुट रहने का संकल्प दिलाया।