टीकमगढ़: नजरबाग के प्राचीन राम जानकी मंदिर में 5 दिन का विवाह महोत्सव, 6 दिसंबर को निकलेगी बारात
टीकमगढ़ शहर के नजरबाग स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार रात विवाह का लग्न कार्यक्रम होगा। गुरुवार को भगवान को तेल चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में मंडप सजाकर पंगत होगी। 6 दिसंबर को गाजे-बाजे के साथ भगवान की बारात निकाली जाएगी और मंदिर में विवाह के कार्यक्रम संपन्न होंगे।