मदनपुर: बारिश में फिसली थार, NH-19 पर कुशहा मोड़ के पास पलटी गाड़ी; सभी सुरक्षित
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर कुशहा मोड़ के समीप मंगलवार को सुबह बारिश के दौरान एक थार गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की नजर घटनास्थल पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि थार सवार लोग औरंगाबाद की ओर से गया जी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण सड़क पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और थार पलट ग