डुमरियागंज: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा बिशनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक छात्र की मौत और दो घायल
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बडहरा बिशुनपुर गांव के कब्रिस्तान के पास मोड पर मंगलवार को एक बाइक अनियन्त्रित होकर सडक के बगल लगे पेंड से टकरा गई।हादसें में बाइक सवार बुड्ढी खास गांव के तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई,जबकि दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक छात्र की हालत नाजुक बतायी जा रही है।उसे इटवा सीएचसी से जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया