डुमरियागंज: बीआरसी डुमरियागंज में नोडल शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा को लेकर दी गई जानकारी
डुमरियागंज स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार से हुआ।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने कहा कि विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।