डुमरियागंज: भारत-श्रीलंका उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और RV कॉलेज ने समझौता पर किया हस्ताक्षर
भारत-श्रीलंका उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर और आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु ने शैक्षणिक और छात्र विनिमय को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।कुलपति प्रोफेसर कविता सहने बताएं कि यह समझौता निश्चित रूप से छात्रों एवं शिक्षकों को शोध अनुभव आदि में सहयोगात्मक अनुसंधान केअवसर प्रदान करेगा।