डुमरिया के दिन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर में रविवार को पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून मौजूद रही। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से त्रस्त है।