रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल पर दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्री और पैंट्री कार कर्मचारियों मारपीट
Berasia, Bhopal | Oct 21, 2026 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्री और पैंट्री कार कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते कई कर्मचारियों ने यात्री को घेरकर लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हंगामे के चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक रुकी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।