अमरिया: 50 हजार के इनामी बदमाश अतीउल्लाह को STF-जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कामयाबी
जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और थाना जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अतीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे जेएमवी तिराहे के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पर रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल को तमंचे की नोक पर झांसा देकर नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप है।