"पक्की छत, पक्का भरोसा": खातीखेड़ा में पीएम आवास का कलेक्टर ने किया अवलोकन, लाभार्थी हरिराम से की चर्चा
=================================
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुंचे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा
=================================
योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
=================================
नीमच जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम खातीखेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने #प्रधानमंत्री_आवास_योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी श्री हरिराम के नव-निर्मित आवास का अवलोकन किया।
◾लाभार्थी से की आत्मीय चर्चा:-कलेक्टर श्री चंद्रा ने लाभार्थी श्री हरिराम एवं उनके परिजनों से आत्मीय चर्चा कर आवास निर्माण की गुणवत्ता, प्राप्त किस्तों की जानकारी एवं योजना से मिले लाभ के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने परिवार को पक्के आवास की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो। प्रशासन योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
◾अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण:-इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने भी आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की सराहना की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
#Neemuch
Mera Neemuch
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh