आई.टी.आई.उत्तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्पनियों में रोजगार प्लेसमेंट करवाए-श्री वैष्णव
================================
जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न
================================
जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से गत दो वर्षो में विभिन्न ट्रेडों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों से सतत सम्पर्क, समन्वय एवं निजी कम्पनियों से सम्पर्क समन्वय कर उनका रोजगार के लिए प्लेसमेंट करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक में जिले के सभी आई.टी.आई. प्राचार्यो को दिए। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्री दिेनेश परमार, सभी आईटीआई प्राचार्य एवं समिति के सदस्य जिला अधिकारी तथा अल्ट्राटेक, अडानी एवं अन्य निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में आईटीआई प्राचार्यो को निर्देश दिए गये, कि वे इस सत्र में संस्थान में सभी ट्रेडो में सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करवाए। बैठक में संस्थावार, विद्यार्थियों के निजी कम्पनियों में प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना, प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना, एन.ए.सी.एस.योजना, की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ड्राप आउट बालिकाओं को प्रेरित कर उनका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश करवाने के निर्देश भी को दिए है। साथ ही फीटर ड्रेट में जिले के सभी आई.टी.आई में सीमेंट उद्योगों की मांग अनुरूप सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिए।
#Neemuch
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Neemuch