राजपुर: जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य तेज़ी से जारी
Rajpur, Buxar | May 8, 2026 जिले के विभिन्न इलाकों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। यह अभियान 02 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर मकानों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। जिसमें वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी।