काको: जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने नोनही पंचायत के ग्रामीणों को किया जागरूक, लोगों से की अपील
जहानाबाद में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को डीएम अलंकृता पाण्डेय ने काको प्रखंड के नोनही पंचायत का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने सही जानकारी देने और अफवाहों से बचने की अपील की। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान कोई संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी।