कनवास: दरा घाटी में अनियंत्रित ट्रक खाई में पलटा, पत्थर के पावडर से भरे बैग बिखरे
Kanwas, Kota | Jun 16, 2026 दरा घाटी में पत्थर के पाउडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई तथा कोई जनहानि नहीं हुई। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में पत्थर के पाउडर से भरे प्लास्टिक बैग लदे हुए थे। ट्रक के पलटने से बैग सड़क किनारे बिखर गए।