निज़ामाबाद: शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी
सावन माह के आज शुक्रवार के दिन आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी सुबह करीब सात बजे से दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु कतार में लगकर माता शीतला का दर्शन-पूजन करते नजर आए। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही है।