कैसरगंज: पुरानी रंजिश के चलते महिलाओं ने घर में घुसकर की मारपीट, मां-बेटों समेत तीन घायल
फखरपुर थाना क्षेत्र के शरदपारा गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने घर में मौजूद चंदा शुक्ला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने पहुंचे उनके बेटों विवेक और शिवम को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ र