बांधवगढ़: 2% महंगाई भत्ता समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
उमरिया में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की मांग की है। इसके साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों पर लागू 70-80-90 प्रतिशत वेतन बंधन समाप्त करने, पदोन्नति में सीपीसीटी की बाध्यता खत्म करने की मांग रखी गई।