बीकानेर: सीमावर्ती क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी, बीकानेर में कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने साझा किया रोडमैप
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने विस्तृत रेल कनेक्टिविटी रोडमैप साझा करते हुए बताया कि अनूपगढ़, खाजूवाला, जैसलमेर और बाड़मेर सहित सीमा से सटे क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना के