हलसी: हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत सरकार भवन में डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा लिया
जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार शनिवार अपराह्न 12 बजे हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत सरकार भवन पहुंचे. उनके साथ ADM नीरज कुमार एवं DDC सुमित कुमार के मौजूद थे. जिला पदाधिकारी ने यहां 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा. जिला पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को शिविर के प्रचार प्रसार एवं अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिए.