मशरक: पटाखा जलाने से 4 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
Mashrakh, Saran | Nov 14, 2026 मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव में पटाखा जलाने के दौरान चार वर्षीय बालक राज कुमार झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, जहां से परिजन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल लेकर गए। बालक की आंख और मुंह में चोट आई है और फिलहाल इलाज जारी है।