मशरक: एनएच 227ए राम जानकी पथ पर मशरक मलमलिया रोड पर वैगनआर में लदी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Mashrakh, Saran | Feb 20, 2026 एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक के मलमलिया रोड में एक मारूति वैगनआर 360 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मध निषेध थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजें के लगभग बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गयी जिसमें कार में लदा 360 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया और दो गिरफ्तार किए गए, गिरफ्तार आरोपी समुद्र और सागर हैं