ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 650 किलो जावा महुआ नष्ट
ठेठईटांगर में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। मतरामेटा कुम्हारटोली और नवाटोली में छापेमारी के दौरान करीब 650 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की बात कही है। बुधवार को 10:50 बजे।