जहानाबाद: अनुमंडल कार्यालय में मखदुमपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए हुआ चुनाव, डीडीसी ऑब्जर्वर के रूप में हुए शामिल
मखदुमपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रखंड प्रमुख पद के लिए किरांति देवी और उप प्रमुख पद के लिए पुष्पा देवी मतों के आधार पर निर्वाचित घोषित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सभी 30 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव को लेकर सूचना भेजी थी।