जहानाबाद: डीएम एवं एसपी महोदय के संयुक्त नेतृत्व में कारगिल चौक से किया गया फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी
होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एवं जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृत पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया जो कारगिल चौक से होते हुए विभिन्न स्थानों तक अयोजित हुआ।