जहानाबाद: जिला अधिकारी महोदया ने होली पर्व को लेकर मीडिया कर्मियों से की बातचीत दी महत्वपूर्ण जानकारी
जिला अधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने आज होली पर्व को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित विभिन्न बैठकों के माध्यम से विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा की सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस का पहरा सहित किसी प्रकार की कोई ढिलाई नही बरती जाएगी।