जहानाबाद: समाहरणालय सभाकक्ष में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया अयोजन, दिया गया निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बात कही गई। संवेदन शील इलाकों में पुलिस कि तैनाती एवं किसी भी प्रकार के आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन को सूचित करने की बात कही गई।