पटियाली: पटियाली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतें प्राप्त, तीन का मौके पर किया गया निस्तारण
कासगंज की पटियाली तहसील में सोमवार को उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।