डलमऊ: कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले डलमऊ-फतेहपुर मार्ग की सड़क नहीं सुधरी, श्रद्धालुओं के लिए बनेगी मुसीबत
ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन डलमऊ-फतेहपुर मार्ग की बदहाल स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते से राहगीरों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि समय