परिहार: बिना कागजात के दंत चिकित्सालय सील
परिहार प्रखंड गेट के समीप संचालित एक डेंटल क्लिनिक को शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, बीडीओ ओम प्रकाश और पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया गया। टीम ने क्लिनिक संचालक से संचालन से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की। प्र