सरदारशहर: रामनगर बास में मित्तल महिला महाविधालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया
मित्तल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अन्तर्गद गोद लिए गए रामनगर बास में मंगलवार दोपहर 3 बजे नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा है विषय पर आयोजित नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने जगह जगह कचरा नही फैलाने का संदेश दिया।