➡️ भिलैया में पौधारोपण प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
वन परिक्षेत्र सागर अंतर्गत बीट भिलैया में 17 जून 2026 को पौधारोपण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनमण्डल अधिकारी दक्षिण सागर श्री वरुण यादव (भा.व.से.) एवं उपवनमण्डल अधिकारी दक्षिण सागर श्रीमती विनीता जाटव ने पौधारोपण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान श्री यादव ने वृक्षारोपण के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी तथा स्थानीय समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग वृक्षारोपण गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा आंवला, हर्रा, बहेड़ा, बेल सहित अन्य फलदार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ग्रामीणों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी सागर श्री लखन सिंह ठाकुर सहित सागर, ढाना एवं गढ़ाकोटा का वन अमला उपस्थित रहा। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में ग्राम गुरैया के सरपंच श्री अजब सिंह राजपूत तथा ग्राम बिहारीखेड़ा के सरपंच श्री दयाराम कुर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
73 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026