श्रीमाधोपुर: गोपीनाथ मंदिर से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हजारों लोग रहे मौजूद
श्रीमाधोपुर कस्बे में गोपीनाथ मंदिर से आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई ।रथ यात्रा गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से निकली इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।