नवादा शहर में एक बार फिर झपट्टामार की घटना सामने आई, लेकिन इस बार आरोपी बच नहीं सका। एक बच्चे के कान से चांदी की बाला छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अचानक बच्चे के पास पहुंचा और बाला छीनकर फरार होने लगा। तभी सजग बच्चे की मां ने शोर मचाया और साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी तुरंत मदद की और आरोपी को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।