पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, किसी भी भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी जो भारतीय नागरिक है उसका नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा। मौके पर उन्होंने आंकड़ा बताते हुए भी कहा कि पुनरीक्षण के दौरान 19 लाख लोग ऐसे पाए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।