पटना ग्रामीण: चंदन मिश्रा हत्याकांड: एनकाउंटर में घायल दो अपराधी PMCH लाए गए
पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े अपराधियों और STF के बीच मंगलवार की अहले सुबह आरा में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दो अपराधी घायल हो गए थे। पहले तो दोनों घायल अपराधियों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन उसके बाद दोनों घायल अपराधियों को पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया।