पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- काला वस्त्र धारण करना अराजकता का प्रतीक है
पटना में विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर मंगलवार की दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने विपक्ष के काले वस्त्र धारण करने के विरोध को अराजकता से जोड़ते हुए कहा ये वही जंगलराज वाले लोग हैं जो अब कांग्रेस की गोद में बैठकर लोकतंत्र की हत्या करने वाली मानसिकता को दर्शा रहे हैं।