नूरसराय: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने नूरसराय के सरदार विगहा स्कूल का औचक निरीक्षण किया
बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ, जो अपनी सरलता और सौम्य स्वभाव के लिए प्रसिद्ध हैं, शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे एक अनोखे अंदाज में नालंदा जिले के नूरसराय स्थित सरदार बिगहा गोविंदपुर बेलदारी स्कूल का निरीक्षण किया। बिना किसी तामझाम और सुरक्षा घेरे के, वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह विद्यालय पहुंचे और प्रार्थना सभा की कतार में खड़े हो गए।