नूरसराय: नूरसराय थाना पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार
नूरसराय थाना पुलिस ने न्यायालय के पांच वारंटी अहियापुर गांव से मोहन प्रसाद, चंडासी गांव से नवीन कुमार, अंधन्ना गांव से रवि राजकुमार, पहलाद नगर से विपिन कुमार और दुखी यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी नुरसराय थाना अध्यक्ष के द्वारा सोमवार की दोपहर 2:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के ऊपर पुराना केस हैं।