नूरसराय: नुरसराय थाना में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखा गया
नुरसराय थाना में गुरुवार की दोपहर 12 बजे स्वतंत्रता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने बाले शहीदो के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया की शहीदों के बलिदान को याद करना और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना हमें देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। दो मिनट का मौन रखना न केवल शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।