परसिया: हजारों लोगों के साथ कांग्रेस ने निकाली जनआक्रोश रैली, दशहरा कार्यक्रम में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन और BJP पर गरजी
चांदामेटा के दशहरा विवाद के बाद भाजपा नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की लेकर कांग्रेस ने चांदामेटा से परासिया तक बुधवार को बडी रैली निकाली। हजारो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सोहन बाल्मिक परासिया पहंुचे। बाजाकर चौक में आमसभा कर मंच पर ही डिप्टी कलेक्टर को 3:30बजे ज्ञापन सौंपा गया। आमसभा में कांग्रेस के नेता प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे।