देवबंद: दारुल उलूम देवबंद का बड़ा ऐलान, बिना आईडी के तीन तलाक पर नही किया जाएगा फतवा जारी, लगाई पाबंदी
देवबंद स्थित दारुल उलूम ने तीन तलाक पर बिना आईडी के किसी भी सवाल पर फतवा देने पर पाबंदी लगा दी है।मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी का कहना है कि बिना आईडी के तीन तलाक पर सवाल पूछने वाले को कोई जवाब नहीं दिया जाता अब वास्तविक आईडी वाले व्यक्ति के सवाल पर ही वाजिब जवाब दिया जाता है। बता दें, दारुल उलूम में वर्ष 2005 में ऑनलाइन फतवा विभाग शुरू किया गया।