राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 के खंडेश्वरी मंदिर के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकराई यात्री बस, घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
Raghogarh, Guna | Jun 13, 2024 गुना की धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई के समीप खडेश्वरी मंदिर के पास इंदौर से लखनऊ जा रही यात्री बस 13 जून को खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस में 50 से अधिक यात्री बैठे हुए थे। 17 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। चार घायलों को भोपाल रेफर किया। कुछ यात्री अपने वाहनों से इंदौर भोपाल चले गए। पुलिस जांच में ड्यूटी है।