राघोगढ़: वैष्णो देवी पर शिवखोड़ी के रास्ते में हुई आतंकी घटना के विरोध में विहिप बजरंग दल ने राघोगढ़ एसडीएम को दिया ज्ञापन
Raghogarh, Guna | Jun 12, 2024 राघोगढ़ तहसील मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की इकाई ने राघोगढ़ एसडीएम को जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में शिवखोड़ी के रास्ते पर श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में 12 जून को ज्ञापन दिया है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में कार्यवाही की मांग की गई।