Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

तहसील परासिया के ग्राम रावनवाडा में डब्ल्यूसीएल की ओपन कास्ट खदान में अवैध कोयला उत्खनन कर रहे स्थलों को डब्ल्यूसीएल की टीम के साथ मिलकर राजस्व की टीम द्वारा जेसीबी से पुरवाया गया । #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

8 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा ने संभाला वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार
===========================================================

जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा, उपसंचालक (वित्त) द्वारा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिला कोषालय के वरिष्ठतम सहायक कोषालय अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार भारती, सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री लीला परतेती, सहायक कोषालय अधिकारी श्री स्वप्निल पांडेय एवं वरिष्ठ लिपिक श्री यशवंत कुर्वेती सहित समस्त कोषालय परिवार ने श्री राणा का स्वागत किया।
      उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री गोरीश कुमार बारमाटे का स्थानांतरण मुख्य वित्त अधिकारी, पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल, जबलपुर में किया गया है। इसके पश्चात श्री रविशंकर राणा ने जिला कोषालय छिंदवाड़ा में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कोषालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान कीं।

जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा ने संभाला वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार =========================================================== जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा, उपसंचालक (वित्त) द्वारा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिला कोषालय के वरिष्ठतम सहायक कोषालय अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार भारती, सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री लीला परतेती, सहायक कोषालय अधिकारी श्री स्वप्निल पांडेय एवं वरिष्ठ लिपिक श्री यशवंत कुर्वेती सहित समस्त कोषालय परिवार ने श्री राणा का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री गोरीश कुमार बारमाटे का स्थानांतरण मुख्य वित्त अधिकारी, पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल, जबलपुर में किया गया है। इसके पश्चात श्री रविशंकर राणा ने जिला कोषालय छिंदवाड़ा में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कोषालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

मेरा नाम वर्षा डाहट है और मैं चंदनगांव एसएएफ कॉलोनी में रहती हूं। मुझे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस प्राप्त हुई है जिससे मैं बहुत खुश हूं और खाना बनाने में बहुत आसानी होती है मुझे। इसके लिये मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने दिल से तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने गरीबों के प्रति ध्यान दिया।

#प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना
#12YearsOfNariShakti
#12YearsOfGaribKalyan
#12YearsOfSeva 
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मेरा नाम वर्षा डाहट है और मैं चंदनगांव एसएएफ कॉलोनी में रहती हूं। मुझे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस प्राप्त हुई है जिससे मैं बहुत खुश हूं और खाना बनाने में बहुत आसानी होती है मुझे। इसके लिये मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने दिल से तहेदिल से धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने गरीबों के प्रति ध्यान दिया। #प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना #12YearsOfNariShakti #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने किया कामधेनु गौशाला कपूरखेड़ा का निरीक्षण
=======================================================

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ स्थित कामधेनु गौशाला कपूरखेड़ा का निरीक्षण किया गया। गौशाला का संचालन अटल सर्व कल्याण गौ-समिति द्वारा किया जा रहा है।
      निरीक्षण के दौरान गौशाला में 108 गौवंश उपलब्ध पाए गए। इनमें 3 गाय गर्मी में पाई गईं, जिनके कृत्रिम गर्भाधान के लिए संबंधित पशु चिकित्सक को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए।
      उप संचालक डॉ.पक्षवार ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गौशाला के भूसा गोदाम में पर्याप्त भूसा उपलब्ध पाया गया तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त भूसा भंडारण के लिए संचालक को निर्देश दिए गए। गौवंश के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ आरओ सिस्टम भी स्थापित पाया गया। गौशाला में चॉफ कटर एवं काउ लिफ्टर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं निराश्रित गौवंश को गौशाला तक लाने के लिए ऑटो की व्यवस्था भी की गई है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गौकाष्ट का निर्माण किया जा रहा है। उपसंचालक डॉ.पक्षवार ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य गौ-उत्पादों के निर्माण की भी सलाह दी। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में गोबर खाद उपलब्ध पाई गई। उपसंचालक डॉ.पक्षवार ने चारागाह भूमि पर चरी चारा लगाने के निर्देश दिए तथा गौशाला परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला कार्यकर्ता श्री भोंदूलाल उपस्थित थे।

उप संचालक डॉ.पक्षवार ने किया कामधेनु गौशाला कपूरखेड़ा का निरीक्षण ======================================================= उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ स्थित कामधेनु गौशाला कपूरखेड़ा का निरीक्षण किया गया। गौशाला का संचालन अटल सर्व कल्याण गौ-समिति द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 108 गौवंश उपलब्ध पाए गए। इनमें 3 गाय गर्मी में पाई गईं, जिनके कृत्रिम गर्भाधान के लिए संबंधित पशु चिकित्सक को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गौशाला के भूसा गोदाम में पर्याप्त भूसा उपलब्ध पाया गया तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त भूसा भंडारण के लिए संचालक को निर्देश दिए गए। गौवंश के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ आरओ सिस्टम भी स्थापित पाया गया। गौशाला में चॉफ कटर एवं काउ लिफ्टर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं निराश्रित गौवंश को गौशाला तक लाने के लिए ऑटो की व्यवस्था भी की गई है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गौकाष्ट का निर्माण किया जा रहा है। उपसंचालक डॉ.पक्षवार ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य गौ-उत्पादों के निर्माण की भी सलाह दी। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में गोबर खाद उपलब्ध पाई गई। उपसंचालक डॉ.पक्षवार ने चारागाह भूमि पर चरी चारा लगाने के निर्देश दिए तथा गौशाला परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला कार्यकर्ता श्री भोंदूलाल उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

पीजी कॉलेज के डॉ. पी.एन. सनेसर को भारत निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित
========================================================

जिले के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्रोफेसर एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर तथा कोर एक्सपर्ट डॉ.पी.एन.सनेसर को गत दिवस नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
      डॉ.सनेसर को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान कोर एक्सपर्ट के रूप में भारत में आयोजित होने वाले चुनावों के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
      इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, आईआईआईडीईएम के डायरेक्टर जनरल राकेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर मीडिया, डायरेक्टर ट्रेनिंग तथा डीन आईआईआईडीईएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
      डॉ.सनेसर की इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी। वहीं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश यादव, पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री भारत घई, सदस्य श्री राकेश पहाड़े, श्री तरुण सोनी, श्री अरुण गदरे, श्री कृपाशंकर सूर्यवंशी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद, महाविद्यालय स्टाफ, जिले के मास्टर ट्रेनर्स एवं परिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।

पीजी कॉलेज के डॉ. पी.एन. सनेसर को भारत निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित ======================================================== जिले के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्रोफेसर एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर तथा कोर एक्सपर्ट डॉ.पी.एन.सनेसर को गत दिवस नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ.सनेसर को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान कोर एक्सपर्ट के रूप में भारत में आयोजित होने वाले चुनावों के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, आईआईआईडीईएम के डायरेक्टर जनरल राकेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर मीडिया, डायरेक्टर ट्रेनिंग तथा डीन आईआईआईडीईएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डॉ.सनेसर की इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायन सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी। वहीं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश यादव, पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री भारत घई, सदस्य श्री राकेश पहाड़े, श्री तरुण सोनी, श्री अरुण गदरे, श्री कृपाशंकर सूर्यवंशी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद, महाविद्यालय स्टाफ, जिले के मास्टर ट्रेनर्स एवं परिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

तहसील परासिया के ग्राम रावनवाडा में डब्ल्यूसीएल की ओपन कास्ट खदान में अवैध कोयला उत्खनन कर रहे स्थलों को डब्ल्यूसीएल की टीम के साथ मिलकर राजस्व की टीम द्वारा जेसीबी से पुरवाया गया । #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh - Chhindwara News