जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा ने संभाला वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार
===========================================================
जिला कोषालय छिंदवाड़ा में श्री रविशंकर राणा, उपसंचालक (वित्त) द्वारा वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर जिला कोषालय के वरिष्ठतम सहायक कोषालय अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार भारती, सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री लीला परतेती, सहायक कोषालय अधिकारी श्री स्वप्निल पांडेय एवं वरिष्ठ लिपिक श्री यशवंत कुर्वेती सहित समस्त कोषालय परिवार ने श्री राणा का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री गोरीश कुमार बारमाटे का स्थानांतरण मुख्य वित्त अधिकारी, पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल, जबलपुर में किया गया है। इसके पश्चात श्री रविशंकर राणा ने जिला कोषालय छिंदवाड़ा में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कोषालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान कीं।